रामपुरा किला : जनपद जालौन की संरक्षित ऐतिहासिक विरासत का समग्र अध्ययन
Abstract
Hindiप्रस्तुत अनुसंधान पत्र उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र अंतर्गत जनपद जालौन में स्थित ऐतिहासिक रामपुरा किले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, स्थापत्य तथा पर्यटनात्मक महत्व का समग्र अध्ययन प्रस्तुत करता है।चौदहवी शताब्दी के प्रारम्भिक दशक में निर्मित यह किला कछवाहा राजवंश की गौरवशाली परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। यह दुर्ग न केवल तत्कालीन सामरिक व्यवस्था का प्रतीक रहा है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र रहा है। वर्तमान समय में यह किला विरासत संरक्षण, हेरिटेज टूरिज्म तथा डेस्टिनेशन वेडिंग की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील स्थल के रूप में उभर रहा है। इस शोध का उद्देश्य किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्थापत्य संरचना, स्वतंत्रता संग्राम से संबंध, संरक्षण की वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की विकास संभावनाओं का अकादमिक विश्लेषण करना है।
